नीमच-शैख़ सैय्यद पठान जिला कमेटी रजि. क्र. 7/34/01/18682/24 के गठन के लिए बघाना दारुल उलूम में 9 नवंबर रविवार को दोपहर 3 बजे एक अहम बैठक आयोजित की गई है,जिसमें जिले के सभी शैख़ सैय्यद पठान बिरादरी के लोग इस अहम बैठक में हिस्सा लेकर जिला कमेटी बनाने में सहभागी बनेगे। उक्त जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी आरिफ शेख ने बताया की शैख सैय्यद पठान जिला कमेटी का कार्यकाल पुरा होने पर वर्तमान सदर सलीम खान अपना इस्तीफा पेश करेंगे, तथा नई कमेटी बनाई जाएगी। कमेटी ने जी.आर पठान सदर जिला मुस्लिम इंतिजामियां कमेटी,नीमच को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है।चुनाव लड़ने के इच्छुक व्यक्ति पदाधिकारी को अपना नाम लिखवाएं। साथ ही समाजजन अधिक से अधिक संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं। ताकि अच्छी कमेटी बनाई जा सकें।