नीमच । जिले के जीरन में पेयजल योजना 2.0 के तहत पेयजल टंकी का काम चल रहा था, सोमवार को टंकी बनाने वाले ठेकेदार की बुआ का लड़का नेमीचंद साहू उम्र 35 वर्ष निवासी मल्हारगढ़ जिला मंदसौर निर्माण का निरीक्षण कर रहा था तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और टंकी में बिछा रखें सरियो में फस गया, सरिया सीने के आर पार हो गया था, नीमच जिला अस्पताल में उपचार के बाद उसे इंदौर इलाज के लिए भेज़ दिया था, जहां पर मंगलवार को मौत हो गई! पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है!