जावद के मोरका मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर पलटी चालक घायल
20 Nov 2025
NEEMUCH NEWS
नीमच। नीमच जिले के जावद विधानसभा क्षेत्र के गांव मोरका में आज गुरुवार सुबह मोरका मोड़ पर तेज गति से जा रही कार का अचानक संतुलन बिगड़ने से कार हादसे का शिकार हो गई। अरविंद पिता गट्टू सिंह निवासी चिकला सीतामऊ उस समय गंभीर रूप से घायल हो गया,जब उसकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना भयावह था कि कार सड़क पर कई फीट उछलती हुई किनारे जा टकराई। जानकारी के अनुसार, अरविंद कार क्रमांक RJ 27 CD 0254 से तेज रफ्तार में जावद की ओर आ रहा था। मोरका मोड़ स्थित हनुमान मंदिर के पास अचानक वाहन पर से उसका नियंत्रण हट गया। तेज मोड़ और रफ्तार के चलते कार संतुलन खो बैठी और फिल्मी अंदाज़ में पलटते हुए सड़क किनारे जा अटकी। रफ्तार के चलते कार संतुलन खो बैठी और फिल्मी अंदाज़ में पलटते हुए सड़क किनारे जा अटकी ।कार पलटने के साथ ही जोरदार आवाज आई,जिसे सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। भीड़ ने तुरंत कार में फंसे अरविंद को बाहर निकाला और एंबुलेंस को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से युवक को तुरंत जावद के शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही जावद पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस वाहन के अनियंत्रित होने के कारणों की जांच कर रही है। हादसे में अरविंद के दोनों हाथों में गंभीर चोटें आई हैं। डॉक्टरों के अनुसार उसके स्वास्थ्य पर निगरानी रखी जा रही है।