नीमच। जानकारी के अनुसार अचारी निवासी टीना पति प्रहलाद मीणा को 20 नवंबर को अस्पताल में आपरेशन के  जरिए बेटा हुआ था। और शनिवार शाम को वह सामान्य रूप से खाना खा रही थी। की  तभी अचानक उसकी तबियत बिगड़ने लगी,और डाक्टर ने उसे देखा स्टॉफ ने आक्सीजन लगाकर ट्रामा सेन्टर के आईसीयू में शिफ्ट किया गया। महिला का हिमोग्लोबिन कम था। इसलिए उसे ब्लड चढ़ाया जा रहा था। परिजनों ने आरोप लगाया की ब्लड लगाने की प्रक्रिया में लापरवाही हुई अचानक उसकी हालात और बिगड़ी और कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई जैसे ही मौत की खबर परिजनों को लगी तो परिजनों में मायूसी छा गई,,बड़ी संख्या में रिश्तेदार और ग्रामीणजन अस्पताल पंहुचे,,टीना मीणा की डिलीवरी के 3 दिन बाद हुई मौत के मामले में परिजनों ने ईलाज में लापरवाही का आरोप लगाया की समय पर इलाज नहीं मिलने और स्टॉफ डाक्टरों की लापरवाही के कारण महिला की जान चली गई ,टीना की मौत के बाद परिजनों ने लापरवाही डाक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। एक घंटे के हंगामे के बाद हंगामें की सूचना पर पुलिस बल मौके पर पंहुचा और  मामले को शांत किया। शनिवार रात जिला अस्पताल में हुई संदिग्ध मौत के बाद रविवार सुबह परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। गुस्साए परिजन मुख्य मार्ग पर बैठकर चक्का जाम कर रहे हैं। उनका आरोप है कि डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की लापरवाही से राजस्थान के अचारी सुबी निवासी टीना की मौत हुई। परिजनों ने आम रास्ता रोकते हुए कहा कि जब तक दोषी चिकित्सा कर्मियों पर कार्रवाई नहीं होगी, वे मृतका का पोस्टमार्टम नहीं होने देंगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने विरोध कर रहे परिजनों को समझाने की कोशिश की,लेकिन परिजन अपनी मांग पर अड़े रहे और केंट थाना के बाहर धरने पर बैठ गए। स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है और वरिष्ठ अधिकारी मामले की निगरानी कर रहे हैं।