जावद ।  संघ के 100 वर्ष पूर्ण करने पर रविवार को कृषि उपज मंडी प्रांगण में जावद खण्ड का युवा संगम हुआ। इसमें नगर सहित अंचल के युवाओं ने भाग लिया उन्होंने संघ की 100 साल की लंबी यात्रा चर्चा में बेबाकी के साथ विचार रखे। युवा संगम की शुरुआत खेलकूद स्पर्धा के साथ हुई। परिचर्चा के बाद में बौद्धिक हुआ। जिसमे जिला कार्यवाहक पवन सज्जन का बौद्धिक हुआ। सज्जन ने बताया कि युवाओं के बिना देश की परिकल्पना अधूरी हैं। युवा के लिए कोई भी कार्य असंभव नहीं होती हैं। युवा को विपरीत पढ़े तो वायु, वायु दो प्रकार की होती हैं। एक वायु जो प्राणवायु जो जीवन देती हैं, दूसरी रूप जब वो दिशा भटक जाती हैं कर्तव्य से विमुख हो जाती हैं तो उसका दूसरा रूप आंधी तूफान के रूप में विनाश आता हैं। संगठित और अनुशासित युवा ही देश की वास्तविक शक्ति होती हैं।संघ स्थापना से लेकर 100 वर्ष पूर्ण करने को लेकर विस्तार से बताया संघ पर आई विपत्ति के बारे मे और उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी। युवाओं से कहा कि राष्ट्र निर्माण में आगे आएं और संघ से जुड़े।