नही रहे भाजपा के वरिष्ट नेता,भारतीय जनता पार्टी नीमच के पूर्व जिला अध्यक्ष,भेरूलाला किलोरिया का निर्धन
24 Nov 2025
NEEMUCH NEWS
नीमच। भारतीय जनता पार्टी नीमच के पूर्व जिला अध्यक्ष, नगर पालिका नीमच के पूर्व उपाध्यक्ष व भाजपा के वरिष्ठ नेता भेरूलाल किलोरिया का आज 73 साल की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही समूचे शहर में शोक की लहर दौड़ गई। कल 25 नवंबर को सुबह 10 बजे निज निवास पिपली चौक खेड़ी मोहल्ला नीमच सिटी से उनकी अंतिम यात्रा निकलेगी। शहर के गणमान्य नागरिकों ने नम आंखों से भेरू दादा को श्रद्धासुमन अर्पित किए हैं।