नीमच। मंदसौर जिले के वरिष्ट पत्रकार एवं आज तक के मंदसौर नीमच  जिला संवाददाता आकाश चौहान का उदयपुर में उपचार के दौरान निधन हो गया। वे पिछले करीब 25 दिन से जीवन की जंग लड़ रहे थे। उनके निधन की सूचना से समूचे मीडिया जगत में शोक की लहर है। वे पिछले कई दिनों से उदयपुर के पेसिफिक हॉस्पिटल में ब्रेन हेमरेज के उपचार के लिए भर्ती थे। चिकित्सकों के लगातार प्रयासों के बावजूद गत रात्रि उन्होंने अंतिम सांस ली। वरिष्ठ पत्रकार आकाश चौहान के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। उनकी अंतिम यात्रा आज बुधवार दोपहर 1 बजे,निवास स्थान गरोठ रोड, शामगढ़ (चौहान क्लिनिक) से निकाली गई । अनेक वरिष्ठ नेताओं,पत्रकारों तथा शुभचिंतकों ने उनके निधन पर संवेदनाएं व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक नगर शामगढ़ में किया गया,जहाँ बड़ी संख्या में लोगों ने उपस्थित होकर उन्हें नम आंखों से विदाई दी। स्थानीय लोगों ने उन्हें एक जिंदादिल,मिलनसार एवं सदैव दूसरों के लिए समर्पित रहने वाली शख्सियत के रूप में याद किया। आकाश चौहान के जाने से क्षेत्रीय पत्रकारिता को अपूरणीय क्षति हुई है। उनकी सरलता, संवेदनशीलता और निष्पक्ष पत्रकारिता को हमेशा याद किया जाएगा। इस दुख की घड़ी में मालवा हलचल परिवार भी अपनी तरफ से श्रद्धांजलि अर्पित करता है।