चिताखेड़ा में गायत्री पैथोलॉजी सेंटर सील,स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई से मची खलबली
09 Dec 2025
NEEMUCH NEWS
नीमच। लगातार मिल रही शिकायत को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गंभीरता से लिया। जिले के चिताखेड़ा गांव मे मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग का अमलासंचालित गायत्री पैथोलाजी सेंटर पंहुचा । सूत्रों के अनुसार,विभाग को लंबे समय से इस पैथोलॉजी के अवैध संचालन और जांच रिपोर्ट में अनियमितताओं की शिकायतें मिल रही थीं। टीम को देखकर संचालित पैथोलाजी सेंटर संचालकों में खलबली मच गई। संचालक पैथोलाजी संचालन संबंधित कोई कागजात नहीं दिखा सका। बताया जा रहा हैं की उक्त संचालक कई साल से अनियमिताओं और अवेध रूप से इस लेब का बेरोक टोक संचालन करते हुए कई मरीजों का जान जोखिम में डालकर जांच कर रहा था। जिसकी शिकायत स्वास्थ्य विभाग के पास पंहूची। मंगलवार को दोपहर तकरीबन 12.30 बजे ब्लाक मेडिकल ऑफिसर बीएमओ डाक्टर विजय भारती सहित टीम ने यहाँ दबिश दी। इसी दौरान लेब में कई कमियां होने के साथ ही इसका अवैध संचालन पाया गया। फिर टीम ने तत्काल कार्यवाही करते हुए बस स्टैंड के पास मौजूद अवैध रूप से संचालित गायत्री पैथालॉजी नाम की इस लेब को सील किया।