नीमच। ग्राम झांतला में डॉ.बलवीर सिंह राठौड़ द्वारा अवैध रूप से क्लिनिक संचालित किए जाने की शिकायत कलेक्टर हिमांशु चंद्रा को प्राप्त हुई थी। शिकायत के आधार पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.आरके खद्योत के निर्देशानुसार निरीक्षण दल का गठन किया गया। निरीक्षण दल में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.बीएल सिसोदिया एवं ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ.मोहन मुजाल्दे शामिल थे। दल द्वारा ग्राम झांतला पहुंचकर जांच की गई,जिसमें अवैध क्लिनिक संचालन की पुष्टि होने पर डॉ. बलवीर सिंह राठौड़ का क्लिनिक सील कर दिया गया। प्रकरण में संबंधित डॉक्टर के विरुद्ध सिंगोली थाना में एफआईआर दर्ज कर आगामी वैधानिक कार्रवाई हेतु प्रकरण अग्रेषित किया गया है। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के. खद्योत ने दी।