नीमच। जिले के सरवानिया मसानी निवासी कारूलाल धाकड़ का मध्यप्रदेश राजस्थान सीमा पर स्थित खेत पर शव मंगलवार को मिला है। परिजन हत्या की आशंका जता रहे है। सूचना मिलते ही नीमच जिले की नयागांव ओर निंबाहेडा पुलिस मौके पर पहुंची .। 2-3 दिन से लापता था मृतक कारूलाल, नयागांव चौकी पर गुमशुदगी दर्ज थी। आक्रोशित परिजनों ओर ग्रामीणों ने नयागांव में हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। फिलहाल पुलिस अधिकारी परिजनों को समझाइश दे रहे है। हाईवे पर दोनों तरफ लंबा जाम लग गया है।