जीरन तहसील के गांव उगरान में ग्रामीणों का आक्रोश गंदा पानी पीने पर मजबूर बीमारी फैलने का खतरा ग्रामीण ने दी पंचायत को चेतावनी
17 Dec 2025
NEEMUCH NEWS
नीमच मुख्यालय से लगभग 27 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत फोफलिया के गांव उगरान में सरकारी कुएं का पानी पुरा गांव उगरान के लगभग दो हजार कि आबादी वाला गांव पी रहे हैं।मोके पर पहुंचे अर्जुन धनगर ओर बडी संख्या में ग्रामीणो ने बताया कि पिछले एक महीने से ज्यादा समय से पंचायत ओर वाटरमेन को समस्याबता रहे हैं कि कुएं में चुहे व अन्य पक्षी मरे हुए हैं लेकिन कोई ध्यान देने को तैयार नहीं नीमच ज़िले के गांव उगरान कि जनता गंदा पानी पीने को मजबुर है पंचायत ओर वाटर मेन कि लापरवाही लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रही है प्रशासन ध्यान दें और कुएं ओर पानी कि टंकी के पानी कि जांच करे ताकि गांव के लोग बीमारी से बचें। कुएं का पानी नल के माध्यम से हर घर तक जा रहा है। तो गंदा पानी पीने में आएगा और बिमारी बढ़ेगी। ग्रामीणो ने मिडिया के माध्यम से प्रशाशन से मांग की है कि जल्द साफ सफाई शुरू हो ओर कुएं पर लोहे की जाली लगे नीमच जिले की फोफलिया पंचायत के उगरान गांव के ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत को चेतावनी देते हुए बताया कि साफ सफाई तो तत्काल प्रभाव से हो ओर एक सप्ताह में कुएं के उपर लोहे की जाली लगे नहीं तो पुरा गांव पंचायत के सामने धरने पर बैठ जाएगा।