आप की प्रदेश अध्यक्ष एवं महापौर रानी अग्रवाल 23 दिसम्बर को नीमच दौरे पर,
18 Dec 2025
NEEMUCH NEWS
नीमच। आम आदमी पार्टी का मध्यप्रदेश में मध्यप्रदेश जोड़ो अभियान चल रहा है जिसमे आम आदमी पार्टी सम्पूर्ण प्रदेश में जगह जगह आम सभाये आयोजित कर पार्टी की विचारधारा से आम जन को जागरूक कर पार्टी से नए साथियो को जोड़ रही है। उसी कड़ी में आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष एवं सिंगरोली महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल 23 दिसम्बर को नीमच जिले में पधार रही है जो विभिन्न आयोजनों में शिरकत कर आप साथियो से रूबरू होंगी एवं साथ ही एक आम सभा को भी सम्बोधित करेंगी। उक्त जानकारी आप के इंजी नवीन कुमार अग्रवाल ने देते हुए बताया की शीग्र ही विस्तृत कार्यक्रम की रुपरेखा जारी की जावेंगी।
इंजी नवीन कुमार अग्रवाल
आम आदमी पार्टी
9826270178