नीमच के युवक की ट्रेन से गिरने से मौत,चलदू के समीप हुआ हादसा
20 Dec 2025
NEEMUCH NEWS
नीमच। शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ है। जिसमें नीमच निवासी एक युवक की ट्रेन से गिरने से दर्दनाक मौत हो गई है ।बताया जा रहा है कि युवक रेलवे का कर्मचारी था और रतलाम से ड्यूटी कर नीमच लौट रहा था इसी दौरान चलदु के समीप चलती ट्रेन से गिर गया जिसके चलते उसकी मौत हो गई है ।फिलहाल युवक को नीमच जिला चिकित्सालय की 108 एंबुलेंस से लाया जा रहा है।