नीमच। कृषि उपज मंडी समिति नीमच द्वारा नवीन (अतिरिक्त) कृषि उपज मंडी प्रांगण डुंगलावदा-चंगेरा में कृषि उपज खसखस (पोस्तादाना) की नीलामी आगामी 02 फरवरी 2026 सोमवार से प्रारम्भ किए जाने का प्रस्ताव है। इसे लेकर मंडी समिति ने समस्त अनुज्ञप्तिधारी खसखस क्रेता व्यापारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश जारी किए हैं। मंडी समिति कार्यालय से जारी अनुज्ञप्ति अनुसार वर्तमान में डुंगलावदा-चंगेरा मंडी प्रांगण में गेहूं,प्याज,लहसुन,सोयाबीन,रायड़ा,मक्का, जौ एवं ज्वार की नीलामी की जा रही है। अब इन उपजों के साथ-साथ खसखस (पोस्तादाना) की नीलामी भी प्रारम्भ की जा रही है। इसके लिए नीलामी शुरू होने की तिथि से पूर्व समस्त संबंधित व्यापारियों को तौल,हम्माली,भरपाई,परिवहन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करना अनिवार्य होगा। मंडी समिति ने स्पष्ट किया है कि नीलामी पश्चात उपज की तौल,हम्माली,भरपाई एवं परिवहन की संपूर्ण जवाबदारी संबंधित खसखस क्रेता व्यापारी की होगी। साथ ही कृषकों से किसी भी प्रकार का अतिरिक्त कटोत्रा नहीं किया जाएगा। किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो,यह सुनिश्चित करना सभी संबंधित पक्षों की जिम्मेदारी होगी। इस संबंध में मंडी व्यापारी संघ नीमच के अध्यक्ष एवं सचिव से 16 दिसंबर 2025 को चर्चा भी की गई,जिसमें व्यापारियों की मांगों एवं सुझावों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया। मंडी समिति ने सभी खसखस व्यापारियों से आपसी समन्वय स्थापित कर समय रहते सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने का आग्रह किया है,ताकि नीलामी प्रक्रिया सुचारू,पारदर्शी एवं व्यवस्थित रूप से संचालित हो सके। मंडी समिति ने संबंधित अधिकारियों,कर्मचारियों,तुलावटियों,हम्माल संघ एवं सुरक्षा एजेंसी को भी आवश्यक निर्देश जारी करते हुए पालन सुनिश्चित करने को कहा