कल 23 दिसंबर को आम आदमी पार्टी की विशाल आमसभा कुचड़ौद में,मुख्य अतिथि होंगी प्रदेश अध्यक्ष एवं सिंगरोली महापौर रानी अग्रवाल
22 Dec 2025
NEEMUCH NEWS
नीमच। कल 23 दिसम्बर को सांयकाल 4 बजे ग्राम कुचड़ौद तहसील जीरन में एक विशाल आमसभा का आयोजन आम आदमी पार्टी द्वारा रामदेव मंदिर चौक पर रखा गया है। यह सर्वविदित है की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में मध्यप्रदेश जोड़ो अभियान के अंतर्गत आम आदमी पार्टी द्वारा जनमानस को जागरूक करने एवं भाजपा की कमियों को उजागर करने के लिए आम सभाये आयोजित की जा रही है। उक्त आमसभा में आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष एवं सिंगरोली महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर सभा को सम्बोधित करेंगी। आप के इंजी नवीन कुमार अग्रवाल ने आमजन एवं साथियो से अधिक से अधिक संख्या में सभा में उपस्थित होकर सभा को सफल बनाने का आह्वान किया है.