नीमच। व्यापारी संघ मंडी प्रांगण,नीमच के चुनाव को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। तय चुनावी शर्तों के अनुसार मंगलवार 23 दिसंबर को अध्यक्ष पद के लिए 5 नामांकन पत्र दाखिल किए गए,जिससे अध्यक्ष पद पर सीधा मुकाबला होने के संकेत मिल रहे हैं। अध्यक्ष पद को लेकर पहले जहां गोपाल गर्ग (GG) को सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा था,वहीं अब पूर्व अध्यक्ष राकेश भारद्वाज की एंट्री से चुनावी माहौल पूरी तरह बदल गया है। अध्यक्ष पद के लिए कुल 5 दावेदार मैदान में होने से मुकाबला बेहद रोचक और कांटे का होता नजर आ रहा है।
अध्यक्ष पद के लिए पांच दावेदार मैदान में,आज नाम वापसी के बाद होगी तस्वीर साफ
चुनाव अधिकारी प्रवीण मित्तल द्वारा जारी सूची के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए गोपाल गर्ग उर्फ जीजी,राजेंद्र गर्ग,शैलेंद्र गर्ग,कमल गर्ग,राकेश भारद्वाज, और  सत्य नारायण शर्मा शामिल हैं। जबकि नाम वापसी की अंतिम तिथि आज 24 दिसंबर बुधवार  2025 शाम 5 बजे तक स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो जायेगी कि चुनावी मैदान में कितने प्रत्याशी शेष रहते हैं। तो वही कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए 23 व्यापारियों के नामांकन दाखिल किए गए हैं । जिसमें  विक्रम अजमेरा,अशोक कुमार बंसल,अनिल मित्तल, कमलेश गर्ग ,विजय कुमार जैन,नवीन कुमार अग्रवाल,महेश चंद्र लाठी, मनीष कुमार गर्ग,प्रशांत गोयल,मनीष कुमार जैन,राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल,विकाश गोयल,जगदीश नरेड़ी,संजय गर्ग,महेश मूल चांदनी,कार्तिक खंडेलवाल,प्रवीण सिंघल,गोपाल सिंघल कमल कुमार बिड़ला,उदयलाल अग्रवाल,और राहुल शामिल हैं।