नीमच की अर्थव्यवस्था के मान से रीढ़ की हड्डी मानी जाने वाली कृषि उपज मंडी समिति में व्यापारी संघ के चुनावों का बिगुल फूंका जा चुका है, और नामांकन भरने की अंतिम प्रक्रिया पर मोहर भी लग चुकी है, कार्यकारिणी से लेकर अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों की सूची सार्वजनिक तौर पर जारी हो चुकी है..कृषि उपज मंडी से जुड़े व्यापारी संघ चुनाव में नाम वापसी के दिन अध्यक्ष पद के तीन दावेदारों ने अपने फॉर्म उठा लिए हैं...जैसा की विदीत है कृषि उपज मंडी में व्यापारी संघ के चुनावों में कुल 5 दावेदार मैदान में थे...मंगलवार को फॉर्म भरने की आख़री तारीख तक गोपाल (शेलेश) गर्ग जीजी, राकेश भारद्वाज राजेंद्र गर्ग, कमल गर्ग और सत्यनारायण शर्मा मैदान में थे... कयास लगाए जा रहे थे की गोपाल गर्ग जीजी, राकेश भारद्वाज या अन्य में से कोई फॉर्म वापस ले कर चुनावी मैदान से बाहर हो सकता है... और यही हुआ... उम्मीदवारों को अब अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए मैदानी मोर्चा संभालना है,और मतदान की तारीख तक मंडी के इस चुनावी रण में अपनी रणनीति पर काम करना है...! बहरहाल सबसे पहले बात कर ले अध्यक्ष पद को लेकर यहां पूर्व अध्यक्ष राकेश भारद्वाज की तो परंपरागत रूप से उनकी आमद भी इस चुनावी रण में हो चुकी है...लेकिन जैसा कि बदलवा की बयार के मद्देनजर लगाए जा रहे कयासों के मुताबिक अध्यक्ष पद को लेकर गोपाल गर्ग (जीजी) मजबूत दावेदार के रूप में अब भी बने हुए है.,,अध्यक्ष पद के लिए अब दो दावेदार मैदान में होने से मुकाबला बेहद रोचक और कांटे का होता नजर आ रहा है। इसी के साथ प्रत्याशी अपने-अपने समर्थकों के साथ सक्रिय हो चुके हैं...
प्रबंध कार्यकारिणी चुनाव में भी दिखी मजबूती
सिर्फ अध्यक्ष पद ही नहीं, बल्कि व्यापारी संघ नीमच की प्रबंध कार्यकारिणी के चुनाव में भी कई प्रभावशाली और अनुभवी व्यापारियों ने नामांकन किया है। बड़ी संख्या में आए नामांकन से यह साफ है कि इस बार कार्यकारिणी का चुनाव भी कड़ा और प्रतिस्पर्धात्मक रहेगा। फिलहाल शीतलहर के बीच मंडी चुनाव ने नीमच के व्यापारिक जगत में सियासी गर्माहट बढ़ा दी है...