नीमच । कृषि उपज मंडी व्यापारी संघ चुनाव में अध्यक्ष पद के तीन दावेदारों ने अपने फॉर्म आज उठा लिए हैं... कृषि उपज मंडी में व्यापारी संघ के चुनावों में कुल पांच दावेदार मैदान में थे...मंगलवार को फॉर्म भरने की आख़री तारीख तक गोपाल (शेलेश) गर्ग जीजी,राकेश भारद्वाज राजेंद्र गर्ग, कमल गर्ग और सत्यनारायण शर्मा मैदान में थे...कयास लगाए जा रहे थे की संभावित उम्मीदवारों में से कोई भी फॉर्म वापस ले कर चुनावी मैदान से बाहर हो सकता है... और यही हुआ... आज फॉर्म वापसी तक मात्र दो उम्मीदवार चुनावी मैदान में बचे हैं और 3 दावेदारों ने अपने नाम वापस ले लिए हैं.. चुनाव अधिकारी प्रवीण मित्तल ने बताया की व्यापारी संघ अध्यक्ष पद हेतू राकेश भारद्वाज और गोपाल गर्ग जीजी अब मैदान में हैं,और बाकी तीन अन्य दावेदारों राजेंद्र गर्ग, कमल गर्ग और सत्यनारायण शर्मा ने मैदान छोड़ दिया है और अपने फॉर्म वापस ले लिए हैं...! इसके साथ ही अब व्यापारी संघ अध्यक्ष पद के लिए चुनावी रण में शेष दो उम्मीदवारों के बीच का यह मुकाबला रह गया है, और आगे की रणनीति पर काम शुरू हो चुका है, प्रतिष्ठा, प्रभाव, और ओहदे की महत्वता को ध्यान में रखते हुए,नीमच कृषि उपज मंडी की यह हाईप्रोफाईल चुनावी प्रतिस्पर्धा है...किसने कितनी कमर कसी है, यह मतदान और उसके बाद आने वाले परिणामों पर निर्भर करता है,लेकिन हाल ही के रुझानों में जो कुछ निकलकर सामने आ रहा है,उसके मुताबिक मंडी में व्यापारियों का मुड़ भी साफ नजर आ रहा है...जहां दो दशकों से स्थापित एक चेहरे का अध्यक्ष पद से मोह आज फिर देखने को मिल गया...और मंडी में व्यापारियों के मुड़ के मुताबिक अब आवश्यकता बदलाव की साफ नजर आ रही है... इधर बात करें चुनावी समीकरणों की तो शैलेंद्र गर्ग उर्फ "गोपाल जीजी" के लिए न सिर्फ अग्रबंधुओं ने चुनावी रण में मोर्चा संभाल लिया है,बल्कि व्यापारी संघ से जुड़े हर वर्ग के व्यापारी की मंशा इस बार परिवर्तन की दिशा में कदम बड़ा रही है...लिहाजा इस बार सालों का सुखा समाप्त होगा और "गोपाल जीजी" के रूप में एक कुशल और ऊर्जावाना अध्यक्ष नीमच कृषि उपज मंडी का व्यापारी संघ चुनेगा, इसके संकेत साफ नजर आ रहे है...!