नयागांव एमपी बार्डर पर हुआ हादसा ट्रक में घुसी कार,तीन युवकों की हुई मौत, एक घायल सांवलिया सेठ से दर्शन कर लौट रहे थे,मल्हारगढ़
26 Dec 2025
NEEMUCH NEWS
नीमच। नयागांव चौकी क्षेत्र में बीती देर रात्रि को एक भीषण सड़क हादसा में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई । एक युवक घायल है। हादसा नयागांव टोल टैक्स और रेलवे फाटक के बीच में हुआ सभी मृतक मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ क्षेत्र के निवासी हैं। कार सवार युवक सांवलिया सेठ के दर्शन कर मल्हारगढ़ लौट रहे थे,तभी देर रात्रि को यह हादसा हो गया। कार अचानक अनियंत्रित हो गई और आगे चल रहे ट्रक के पीछे जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और तीन युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान मल्हारगढ़ निवासी युवा व्यवसायी पिंकेश मांदलिया, उनके साथी भारत मोरी (डांगी) और लसूड़िया कदमाला निवासी गोवर्धन लसूड़िया के रूप में हुई है, वहीं भैंसाखेड़ा निवासी राय सिंह पिता गोरा कछावा गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।