नीमच प्रशासन ने स्कीम नंबर 36 में चलाया बुलडोजर अवैध रूप से संचालित ईट भट्टे के कब्जे को ढहाया , शासन की जमीन हुई अतिक्रमण मुक्त
26 Dec 2025
NEEMUCH NEWS
नीमच प्रशासन एक्शन मोड में नीमच । स्थानीय स्कीम नंबर 36 ए में 65 करोड़ की बेशकीमती सरकारी जमीन हुई अवैध अतिक्रमण मुक्त,चला बुलडोजर, कई वर्षों से था आवासीय क्षेत्र में ईट भट्टे वाले का अवैध कब्जा, आवासीय क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित कर प्रदूषण फैला रहा था कब्जेधारी जिससे कि स्कीम नंबर 36 आवासीय क्षेत्र के अलावा समीप में स्थित शहर की शासकीय उत्कृष्ट स्कूल एवं शिकर स्कूल के बच्चों के शुद्ध मन मस्तिक पर भी प्रदूषण का असर माहौल को दूषित कर रहा था प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है