छोटे भाई ने बड़े भाई पर किया हमला:इलाज के दौरान मौत, बेटे ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप; कार्रवाई की मांग!
26 Dec 2025
NEEMUCH NEWS
नीमच सिटी थाना क्षेत्र के ग्राम थड़ौली में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इस दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक श्यामलाल कारपेंटर (50) ने गुरुवार सुबह एक निजी अस्पताल के आईसीयू में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि रास्ते को लेकर हुए विवाद में मृतक को चोटें आईं। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।