नीमच। कृषि उपज मंडी में अरसे बाद व्यापारी संघ चुनाव को लेकर उत्साह चरम पर है, पिछले बीस सालों में अधिकांश ऐसे व्यापारी भी है, जिन्होंने कभी मंडी व्यापारी संघ के चुनाव देखे ही नहीं...लेकिन आज जब नीमच की लाइफ लाइन नीमच कृषि उपज मंडी में व्यापारी संघ के चुनाव का शंखनाद हुआ है, और 04 जनवरी यानी कि कल अध्यक्ष पद सहित कार्यकारणी को लेकर चुनाव होना है, तो यह माहौल हर किसी के लिए उत्साह से भरा है, एक ललक सी सभी के मन में है, की बीस सालों की सत्ता के बाद उन्हें भी अपना विकल्प चुनने के लिए अपने मत का उपयोग करने का अवसर इस बार मिलेगा...वैसे इस चुनाव में अध्यक्ष पद को लेकर तो हाइवोल्टेज चुनावी संग्राम मंडी में देखने को मिल ही रहा है, लेकिन कार्यकारणी में जो युवा जोश इस चुनावी मैदान में नजर आ रहा है, वह किसी उत्सव से कम नहीं है, मंडी के तेज तर्रार युवा कारोबारियों से लबरेज कार्यकारणी के उम्मीदवारों का भी अपना एक महत्त्व है, जो अध्यक्ष के साथ मिलकर नीमच मंडी से जुड़े क्रियाकलापों को एक नई दिशा देने में अपनी अहम भागीदारी निभाएंगे... और युवाओं का उत्साह इस बार निश्चित तौर पर एक नया इतिहास रचेगा...!
व्यापारी संघ चुनाव में कार्यकारिणी को लेकर 18 उम्मीदवार सदस्यों की उम्मीदवारी मैदान में पूरे जोश के साथ डटी है, जिसमे अधिकांश युवा है। इस चुनाव में युवाओं की भूमिका अहम है, करीब 60 प्रतिशत मतदाता इस बार युवा व्यापारी ही है। अधिकांश मतदाता पिछले 20 सालों से वोट के अधिकार से वंचित थे, क्योकि चुनाव ही नही हो पा रहे थे। और इस बार वे चुनाव को लेकर उत्साहित हैं, वोट डालने की ललक उनके मन में है....
प्रतिनिधि पद के लिए विक्रम अजमेरा (sk इंटरप्राइजेज), विकास गोयल, राहुल गोयल बच्चा,अनिल मित्तल, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल,नवीन अग्रवाल, कार्तिक खंडेलवाल, प्रशांत गोयल, अजय सिंह कछावा, मनीष जैन, मनीष गर्ग जैसे कुल 18 नामी युवा चेहरे इस दौड़ में है...!
4 जनवरी रविवार को मंडी व्यापारी संघ के अध्यक्ष कार्यकारिणी के चुनाव होना हैं,प्रत्याशियों ने शनिवार को पूरी ताकत झोंक दी चुनाव जीतने के लिए, अध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशियों के बीच का मुकाबला माना जा रहा हैं । सालों से व्यापारी संघ अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाए बैठे राकेश भारद्वाज इस बार भी चुनावी मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे हैं। तो वही दूसरी ओर पहली बार व्यापारी संघ के अध्यक्ष का चुनाव लड़ रहे शैलेश गर्ग गोपाल गर्ग जीजी राकेश भारद्वाज को चुनाव में जोरदार टक्कर देते नजर आ रहे हैं। अंतिम दौर में दोनो ही प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोकते हुए मंडी व्यापारीयों से लगातार जन संपर्क कर रहे हैं। मंडी के युवा व्यापारियों का कहना हैं कि उन्होंने जब से व्यापार की समझ विकसित की हैं तब से एक ही पद एक ही चेहरा देखा हैं अब ऐसे में बदलाव समय की मांग हैं ।व्यापारियों का कहना था कि एक लंबे समय बाद चुनाव देखने को मिल रहा हैं।
जब नियम के अनुसार हर 3 साल में चुनाव होना चाहिए तो फिर करीब 20 साल बाद चुनाव क्यों हो रहे है। उनका कहना है। की अगर फिर वही व्यवस्था दोहराई गई तो अगली पीढ़ी भी वही दृश्य देखती रह जायेगी,,अब ऐसें में मंडी व्यापारी संघ के चुनाव समय पर चुनाव होते रहे तो युवाओं को भी मौका मिलता रहेगा,,