नीमच कृषि उपज मंडी व्यापारी संघ चुनाव में 4 जनवरी को 1000 व्यापारी अपने नए अध्यक्ष का चयन करेंगे। कुछ दिनों पूर्व विधायक दिलीपसिंह परिहार बापू ने 20 साल से व्यापारी संघ अध्यक्ष पद पर जमें हुए राकेश भारद्वाज का समर्थन करते हुए प्रचार—प्रसार किया था। जिसमें वीडियो भी सामने आए थे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ भाजपा नेताओं और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के बडे पदाधिकारियों ने बापू को फटकार लगाई है। अब बापू ने दूर से ही हाथ जोड लिए है। गोपाल गर्ग (जीजी) भी भाजपा के कट्टर है—— मिली जानकारी के अनुसार भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारियों, संघ प्रमुखों तक यह बात पहुंची कि विधायक दिलीप बापू, राकेश भारद्वाज के समर्थन में काम कर रहे है, इस मामले में तुरंत संज्ञान लिया गया। विधायक बापू को फटकार लगाई और कहां गया कि गोपाल जीजी भाजपा के कट्टर है, तन, मन से निस्वार्थ भाव से सालों से मंडी में भाजपा के लिए काम कर रहे है। इस संकेत के बाद विधायक दिलीपसिंह परिहार ने राकेश भारद्वाज से दूर से ही नमस्कार कर लिया है। सूत्रों बताते है कि विधायक दिलीपसिंह परिहार उपर से यह संकेत मिलने के बाद व्यापारी संघ के अध्यक्ष पद के लिए चुनावी मैदान में उतरे गोपाल गर्ग जीजी के समर्थन में अंदरूनी रूप से जुट गए है।