नीमच व्यापारी संघ चुनाव, कल जोश और उत्साह के बीच शुरू होगा मतदान, 1001 वोटर करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला, मंडी में उत्साह का माहौल, शाम 5 बजे से होगी मतगणना, पढ़े खबर
03 Jan 2026
NEEMUCH NEWS
नीमच। नीमच व्यापारी संघ के चुनाव रविवार, 4 जनवरी को आयोजित किए जाएंगे। निर्वाचन अधिकारी प्रवीण मित्तल ने बताया कि मतदान सुबह 8.00 बजे से शुरू होगा। सभी प्रत्याशियों को सुबह 7.45 बजे मतदान स्थल पर उपस्थित होने के लिए सूचित किया गया है। इस चुनाव में कुल 1001 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। कार्यकारिणी के लिए 18 प्रत्याशी मैदान में हैं, जबकि अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार चुनावी मुकाबले में हैं। अध्यक्ष और कार्यकारिणी के लिए अलग-अलग बैलेट पेपर होंगे। मतदान समाप्त होने के बाद शाम 5.00 बजे मतगणना शुरू होगी। पहले कार्यकारिणी पदों की गणना की जाएगी और इसके बाद अध्यक्ष पद के वोटों की गिनती होगी। चुनाव परिणाम कल देर रात तक घोषित होने की संभावना है। व्यापारी वर्ग में इस चुनाव को लेकर जोश और उत्साह का माहौल दिखाई दे रहा है।