मंडी व्यापारी संघ के चुनाव में आखिर किसके सर सजेगा जीत का ताज,अब इंतजार की घड़ी कुछ ही घंटे में खत्म होगी,शाम 4 बजे तक हुआ इतने प्रतिशत मतदान,तय व्यापारी संघ का नया नेतृत्व,
04 Jan 2026
NEEMUCH NEWS
नीमच। नीमच मंडी व्यापारी संघ के चुनाव में सीधी और रोचक मुकाबले की तस्वीर सामने आई। मतदान प्रक्रिया सुबह 8 बजे प्रारंभ हुई, जो शाम 5, बजे तक चलेगी।शाम 4 बजे तक करीब 65 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदाताओं की लंबी कतारों को देखते हुए निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतदान का समय बढ़ाकर शाम 5.30 बजे तक कर दिया गया है। साथ ही आपसी सहमति से यह निर्णय लिया गया है कि जो भी मतदाता निर्धारित समय तक कतार में खड़े हैं, उन्हें मतदान का पूरा अवसर दिया जाएगा। चुनाव में कुल 1001 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। मतदान समाप्ति के पश्चात वोटों की गणना की जाएगी,जिसके बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। इस चुनाव में व्यापारी संघ के अध्यक्ष सहित 10 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। अध्यक्ष पद के लिए गोपाल जीजी और राकेश भारद्वाज के बीच मुख्य मुकाबला है। चुनाव को लेकर मंडी परिसर में व्यापारियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। देर शाम तक मतगणना पूरी होने के साथ ही प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हो जाएगा। सूत्रों की माने तो मंडी व्यापारी संघ चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए गोपाल गर्ग जीजी रेस में अब तक सबसे आगे निकल चुके हैं और जीत का ताज गोपाल गर्ग जीजी के सर जीत का ताज सज सकता हैं। वोटिंग 6 बजे तक जारी रहेगी और उसके कुछ ही घंटे बाद चुनाव परिणाम सबके सामने आएंगे,,