नीमच कृषि उपज मंडी व्यापारी संघ के चुनाव में रविवार को भारी उत्साह देखा गया। 20 साल बाद हो रहे इन चुनावों में शाम 5.30 बजे तक टोटल 89.3 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। कुल 1001 पंजीकृत मतदाताओं में से 894 व्यापारियों ने मतदान किया,सुबह 8 बजे से ही मतदान केंद्रों पर व्यापारियों की लंबी कतारें लगी थीं। पहली बार अपने नेता चुनने का अवसर मिला है। यह आंकड़ा साफ तौर पर बताता है कि मंडी चुनाव को लेकर व्यापारी वर्ग में जबरदस्त उत्साह और जागरूकता रही। कृषि उपज मंडी व्यापारी संघ चुनाव में मतदान प्रक्रिया के बाद अब मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चुनाव अधिकारियों के अनुसार सबसे पहले कार्यकारिणी सदस्यों के मतों की गणना की जाएगी, इसके बाद अध्यक्ष पद के मतों की गिनती शुरू होगी। सुबह से ही मतदान केंद्र पर चहल-पहल बनी रही। दोपहर बाद मतदान की गति तेज हुई और शाम होते-होते मतदान केंद्र पर लंबी कतारें देखने को मिलीं। मतदान का समय बढ़ाकर शाम 5.30 बजे तक किए जाने का निर्णय भी इस उच्च मतदान प्रतिशत में अहम साबित हुआ। अध्यक्ष पद के लिए गोपाल गर्ग और राकेश भारद्वाज के बीच सीधा मुकाबला होने के कारण हर वोट को निर्णायक माना जा रहा है। इसी वजह से बड़ी संख्या में व्यापारियों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाई। चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण और प्रशासनिक निगरानी में संपन्न हुई। अब मतगणना की प्रक्रिया शुरू होने वाली है, जिसे लेकर प्रत्याशी और व्यापारी वर्ग में खासा उत्सुकता का माहौल है। सूत्रों के अनुसार चुनाव परिणाम रात करीब 11:00 बजे तक सामने आ सकते हैं। उच्च मतदान प्रतिशत के चलते यह मुकाबला बेहद रोचक रहने की संभावना जताई जा रही है। अब सभी की निगाहें परिणाम पर टिकी हैं कि नीमच मंडी व्यापारी संघ की बागडोर किसके हाथों में जाएगी।
अध्यक्ष पद के दावेदार,अध्यक्ष पद के लिए मुख्य मुकाबला गोपाल गर्ग जीजी राकेश भारद्वाज के बीच में है। अध्यक्ष पद के साथ ही 18 कार्यकारिणी सदस्य पदों के लिए भी कड़ी प्रतिस्पर्धा है। सभी की निगाहें अब इस बात पर टिकी हैं कि 20 साल बाद होने वाले इस ऐतिहासिक चुनाव में जीत का ताज किसके सिर सजेगा और प्रदेश के इस सबसे बड़े व्यापारी संघ की कमान कौन संभालेगा। दोनों ही प्रत्याशी व्यापारियों के बीच मजबूत पकड़ और प्रभाव रखते हैं, जिसके चलते मुकाबला बेहद रोचक माना जा रहा है। चुनाव को लेकर व्यापारियों में खासा उत्साह है और हर कोई परिणाम को लेकर चर्चाएं करता नजर आया । कुछ ही घंटे बाद चुनाव परिणाम सबके सामने आएंगे,,
समाजसेवी अशोक अरोरा ने जाना हाल, और वोट डाला,विधायक बापू ने डाला वोट-इस दौरान समाजसेवी अशोक अरोरा गंगानगर भी मंडी परिसर पहुंचे। जहां उन्होंने व्यापारियों से चर्चा कर चुनावी हाल जाना। समाजसेवी अरूल अरोरा ने भी अपने मतदाधिकार का उपयोग किया। वहीं नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार ने भी मतदान कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सहभागिता निभाई, जिससे चुनाव को और मजबूती मिली।