ग्राम पंचायत सुवाखेड़ा में ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान मनाया गया
21 Jan 2026
NEEMUCH NEWS
सुवाखेड़ा। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में उत्प्रेक्षा सोशल वेलफेयर फाउंडेशन संस्था के सहयोग से ग्राम पंचायत सुवाखेड़ा में ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों एवं गांव के वरिष्ठ नागरिकों की सहभागिता रही। इसके पश्चात आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, ग्राम सरपंच, उपसरपंच एवं सहायक सचिव के सानिध्य में ग्रामोत्सव आयोजित हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत सुवाखेड़ा स्कूल के बच्चों द्वारा ग्राम पंचायत परिसर में खेलकूद गतिविधियों से की गई। इसके बाद बच्चों को स्वदेशी अपनाओ – देश बचाओ तथा मेरा गांव – मेरा तीर्थ विषय पर जागरूक किया गया और गांव को स्वच्छ रखने की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ब्लॉक समन्वयक श्रीमती अर्चना भट्ट रहीं। उनके साथ परामर्शदाता पूजा माली उपस्थित रहीं। ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति से श्रीमती विमला प्रजापत एवं समिति के सदस्य शामिल हुए।
इस अवसर पर ग्राम के सहायक सचिव धनराज प्रजापत, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उषा शर्मा, आंगनवाड़ी सहायिका चांदी प्रजापत एवं देवीलाल धनगर की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का आभार नवांकुर संस्था के सचिव विनोद कुमार नारानिया ने व्यक्त किया।