नीमच। जिले में पिछले कुछ समय से मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाईयों की सुस्त पड़ती रफ्तार को देखते हुए पुलिस कप्तान अंकित जायसवाल ने हाल ही में विभाग को सख्त लहजे में निर्देश जारी किए थे। कप्तान के इन क्लियर कट आदेशों का असर अब धरातल पर साफ दिखने लगा है। इसी कड़ी में नयागांव चौकी पुलिस ने साहस का परिचय देते हुए नशे के सौदागरों को दबोचने के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी।
​मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम एक संदिग्ध स्विफ्ट कार सवार तस्कर का पीछा करते हुए राजस्थान की सीमा में दाखिल होकर सतखंडा तक जा पहुँची। कप्तान द्वारा तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने के निर्देश कल ही मिले थे, जिसके चलते पुलिस टीम किसी भी सूरत में अपराधी को हाथ से नहीं निकलने देना चाहती थी। इसी जद्दोजहद में जब तस्कर की गाड़ी को रोकने का साहसिक प्रयास किया गया, तो पुलिस का वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और दो जांबाज जवानों को चोटें आई हैं। गनीमत रही कि कोई बड़ी अनहोनी नहीं हुई।
​हालांकि, तस्कर पुलिस को चकमा देने में सफल रहे, लेकिन जिस तत्परता और निडरता से पुलिस ने अपनी जान जोखिम में डालकर सीमाओं के पार कर पीछा किया। पुलिस के इस कड़े रुख ने यह साफ कर दिया है कि अब जिले में नशे के सौदागरों के लिए कोई जगह नहीं बची है।