सरवानिया मोरवन मंडल प्रशिक्षण वर्ग महा अभियान संपन्न...
27 Mar 2026
NEEMUCH NEWS
नीमच। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग महाअभियान-2026 के अंतर्गत सरवानिया मोरवन मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग 24 मार्च से प्रारंभ होकर 25 मार्च तक आयोजित हुआ यह प्रशिक्षण वर्ग। सरवानिया महाराज गैस एजेंसी के समीप स्व. विरेन्द्र कुमार सकलेचा डोम पर आयोजित हुआ प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम दिवस की शुरुआत शाम 5 बजे से पंजीयन, इसके पश्चात उद्घाटन सत्र भाजपा रीति नीति के अनुसार हूआ पहले सत्र में हमारी कार्यपद्धति विषय पर श्री ओमप्रकाश सकलेचा द्वारा मार्गदर्शन दिया जबकि दूसरे सत्र में वैचारिक अधिष्ठान विषय पर श्री महेंद्र भटनागर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया इसके बाद भोजन, भजन संध्या एवं रात्रि विश्राम। द्वितीय दिवस की शुरुआत प्रातः 5:30 बजे योग, प्रार्थना, जलपान एवं स्वल्पाहार से रहा इसके पश्चात विभिन्न विषयों पर सत्र आयोजित किए गए। प्रदेश सरकार की उपलब्धियां विषय पर श्री राकेश जैन, केंद्र सरकार की योजनाएं पर श्री अशोक विक्रम सोनी, कार्य विस्तार हमारी दृष्टि पर श्री हेमंत हरित, बूथ प्रबंधन पर श्री भगतराम पाटीदार, भाजपा का इतिहास पर श्री माधव मारू एवं मीडिया व सोशल मीडिया विषय पर श्री पंकज पोरवाल द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। अंत में राष्ट्रगान एवं चाय नाश्ता और भोजन के साथ प्रशिक्षण वर्ग का समापन। इस दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग समापन सस्त्र के अवसर पर भाजपा जिला प्रभारी श्री सुभाष पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती वंदना खंडेलवाल जिला उपाध्यक्ष व मंडल प्रभारी श्री श्याम काबरा, जिला मंत्री शिवम राजपुरोहित, जिला मंत्री रोशन वर्मा, नपा अध्यक्ष रूपेंद्र जैन रामनारायण राठौर सहित मंडल व जिले के अपेक्षित पदाधिकारीगण एवं मंडल के कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि इस आयोजन के सहभागी बने। कार्यक्रम का संचालन मंडल मंत्री राजेंद्र सिंह राठौर, भूपेश जी देवड़ा ने किया आभार मंडल अध्यक्ष अर्जुन माली ने माना।