जल गंगा संवर्धन अभियान जलशक्ति से नवभक्ति के तहत अठाना में गंभीरी नदी का पूजन अर्चन कर चुनरी अर्पण कर किया दीपदान
27 Mar 2026
NEEMUCH NEWS
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद (योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, म.प्र. शासन) के मार्गदर्शन में “ जल गंगा संवर्धन अभियान 2026”के अंतर्गत *जल शक्ति से नव भक्ति कार्यक्रम* विभिन्न विकासखंडों में जनजागरूकता एवं जनसहभागिता आधारित गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से जल संरक्षण, स्वच्छता एवं सेवा भाव को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से अनेक नवाचारपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें विद्यार्थियों, नवांकुर संस्थाओं एवं ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है।अभियान के तहत विकासखंड जावद की नवांकुर संस्था उत्प्रेक्षा सोशयल वेलफेयर फाउंडेशन संस्था द्वारा अठाना सेक्टर की प्राचीन नदी गंभीरी नदी पर “जल शक्ति से नव भक्ति” कार्यक्रम के तहत विधिवत पूजा-अर्चना कर चुनरी अर्पण की, तथा उसके बाद हमने पीपल के वृक्ष का पूजन किया पीपल के वृक्ष के पूजन के बाद भूमि पूजन किया गया और उसके पश्चात हमने गांव के प्रमुख मार्गो से होती हुई ढोल के साथ कलश यात्रा निकल गई कार्यक्रम में नगर विकास प्रस्फुटन समिति अठाना के अध्यक्ष मदनलाल धाकड़, ओर उनके साथी सदस्य परामर्शदाता पूजा माली और CMCLDP स्टूडेंट्स देवीलाल धनगर विनोद नारायण विमला प्रजापत, कविता धाकड़, राधा सेन, विमला सेन, विद्या पाराशर, नीतू पाराशर, मनीषा पाराशर, रंजना धनगर, ज्योति पाराशर, ज्योति श्योपुरा, घनश्याम गायरी, रामदयाल माली, तनवीर प्रजापत, रामचंद्र कारपेंटर, लीलाबाई, कमला बाई परामर्शदाता पूजा माली और कार्यक्रम का आभार नगर विकास प्रस्फुटन समिति अठाना के अध्यक्ष मदनलाल धाकड़ ने माना एवं उपस्थित रहे।