मनासा। मध्यप्रदेश में कुछ साल पहले बीजेपी की सुनामी आई थी, जिसमे कांग्रेस के कद्दावर नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित कई कांग्रेस के दिग्गज विधायक-मंत्री बीजेपी में शामिल हो गए। जब बड़े नेताओं ने बीजेपी में शामिल हो गए तो उनके चेले, समर्थक भी भाजपा में आ गए। मध्यप्रदेश के नीमच जिले के मनासा के दिनेश राठौर भी बीजेपी में शामिल हुआ, दिनेश राठौर की धर्म पत्नी नगर पंचायत में जनप्रतिनिधि भी है, एक वोट बीजेपी को मिला। पर अब दिनेश राठौर को झेलना मुश्किल हो रहा है। पार्टी के खिलाफ ही कुछ न कुछ बोलते रहते हैं, जबकि पार्टी में अनुशासन सर्वोपरि होता है, कांग्रेस पार्टी में यह सब चलता है। अब ये बयान जारी किया:- देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार है लेकिन कहीं ना कहीं नीमच जिले के मनासा प्रशासन पुरी तरह निष्क्रिय है और तो और जो काम प्रशासन के अधिकारियों और‌ कर्मचारीयों को करना चाहिये वो काम तक नहीं कर रहे हैं केवल और केवल कारवाई के नाम पर केवल और केवल लीपापोती की जा रही है और तो और खुला भ्रष्टाचार किया जा रहा है भाजपा के छोटे कार्यकर्ता दिनेश राठौर ने बताया की वर्तमान समय देश में प्रधानमंत्री भाजपा और मुख्यमंत्री भाजपा और सांसद और विधायक, नगर परिषद मनासा का अध्यक्ष भाजपा सब कुछ होने बाद भी ऐसा लगता है की हमारा कुछ भी नहीं है कुल मिलाकर मनासा पुरा प्रशासन पुरी तरह निष्क्रिय है और केवल और केवल खुले आम पुरी तरह भ्रष्टाचार कर रहा है जो काम प्रशासन को करना चाहिये उसकी तरफ कोई ध्यान नहीं है कुल मिलाकर नीमच जिले के मनासा का प्रशासन केवल और केवल जनता को मूर्ख बना रहा है मंदिरों की नगरी मनासा में कितनी बार शिकायत पर शिकायत कर दी है की मनासा के सरकारी अस्पताल के पीछे सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा और अवैध निर्माण किया गया है जो जमीन पुरी तरह सरकारी है उसके बाद भी मनासा प्रशासन उस व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर पा रहा है यह मामला 2023 से चल रहा है लेकिन मनासा प्रशासन ने आज तक कोई कार्रवाई नहीं करी है आखिरकार मनासा प्रशासन की ऐसी क्या है मजबूरी है जो मनासा नगर के भूमाफिया और सरकार जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले और अवैध निर्माण कर वाले व्यक्तियों को बचा रहीं हैं एक और मामला यह की नीमच कलेक्टर मोहदय ने नगर परिषद मनासा को समवेल बनने के लिये रामपुरा रोड़ मनासा पर तीन हजार वर्ग फीट जमीन नगर परिषद मनासा को आवंटित की है लेकिन उसके ऊपर भी किसी व्यक्ति विशेष ने अवैध रूप अवैध निर्माण करके कब्जा कर लिया है इसकी भी मनासा के प्रशासन को की है हर बार की तरह आजतक को कारवाई नहीं हुवे है आखिरकार का भाजपा का छोटा कार्यकर्ता इसलिए भाजपा के लिये मैदान करता है।