क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई रफ्तार,विधायक अनिरुद्ध मारू ने किया बालागंज-पानमाता सड़क का भूमिपूजन....
01 Apr 2026
NEEMUCH NEWS
मनासा/ क्षेत्रीय विकास और सुगम आवागमन के संकल्प के साथ मनासा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की श्रृंखला लगातार जारी है। इसी क्रम में, विधायक अनिरुद्ध माधव मारू की अध्यक्षता में बालागंज से पानमाता तक बनने वाली नवीन सड़क के निर्माण कार्य का विधि-विधान से भूमिपूजन संपन्न हुआ।
376 लाख की लागत से बनेगी 3.80 कि.मी. सड़क....भाजपा सरकार की जन-कल्याणकारी नीतियों के अंतर्गत स्वीकृत यह सड़क लगभग 3.80 किलोमीटर लंबी होगी। ₹376.06 लाख की लागत से बनने वाली यह महत्वपूर्ण सड़क क्षेत्रवासियों के लिए आवागमन को न केवल सुगम बनाएगी, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था और विकास को नई गति प्रदान करेगी।
विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति....इस अवसर पर जिला संगठन प्रभारी एवं पूर्व सांसद श्री सुभाष जी पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती वंदना जी खंडेलवाल, जिला महामंत्री श्री नरेन्द्र जी मालवीय, मंडल अध्यक्ष श्री कैलाश जी पुरोहित व श्री गोपाल जी गुर्जर विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही जिला पंचायत सदस्य श्रीमती धापुबाई-श्यामलाल जी वसीटा, जनपद सदस्य श्री कैलाश जी कारपेंटर, बालागंज सरपंच श्री जगदीश जी ओड़ सहित श्री रवि पाटीदार, श्री बाबूलाल जी बगाड़ा, श्री राजमल जी सुरावत एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और ग्रामीण उपस्थित थे।
विकास और जनसेवा को समर्पित सरकार.....कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, विश्वास और जनसेवा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। विधायक श्री मारू के नेतृत्व में क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है ताकि अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को भी बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिल सकें। इस नई सड़क की सौगात मिलने पर ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त करते हुए विधायक एवं सरकार का आभार जताया।