नीमच में धार्मिक आस्था का केंद्र बन चुके बगीचे वाले बालाजी पर उमड़ा भंडारे में श्रद्धालुओं का सैलाब,नीमच के युवा समाजसेवी अरुल अरोरा ने दोनों हाथों से किया आयोजन में भरपूर सहयोग
04 Apr 2026
NEEMUCH NEWS
नीमच। स्थानीय महाराणा बंगले के पीछे महिला थाने के समीप बगीचे वाले बालाजी मंदिर पर हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर शुक्रवार शाम विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें आसपास के अलावा दुर दराज क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने बगीचे वाले बालाजी मंदिर की लोकप्रियता को देखते हुए बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
नीमच के युवा समाजसेवी अरुल अरोरा ने दोनों हाथों से किया आयोजन में भरपूर सहयोग
यहां उल्लेख में अनिवार्य है कि गौतम वैष्णव बैरागी की बालाजी के प्रति लगन के चलते पिछले 5 सालों से यहां अनवरत रूप से मंदिर परिसर से लेकर जनपद पंचायत कार्यालय तक क्षेत्र को भगवामय कर मंदिर को सुसज्जित तरीके से सजाया संवारा जाता है तथा गौतम वैश्णव की टीम हनुमान जन्मोत्सव पर कार्यक्रम के प्रारंभ से लेकर समापन तक एक जुटता के साथ कार्यक्रम को अमली जामा पहनाने के लिए लगे रहते हैं सहयोग की श्रृंखला में नीमच के प्रसिद्ध युवा समाजसेवी अरुल अरोरा द्वारा दोनों हाथों से भरपूर सहयोग प्रदान किया जाता है। मिली जानकारी मुताबिक शाम 7:00 प्रारंभ हुआ भंडारा देर रात्रि तक चलता रहा जहां लंबी दूरी तक प्रसादी ग्रहण करने वाले भक्तों की कतार देखने को मिली। वही भंडारे की भोजन प्रसादी बनाने वालों में मात्र शक्तियों ने भी अपना भरपूर योगदान दिया साथ ही आयोजन समिति की टीम ने गौतम वैष्णव बैरागी के साथ मिलकर आयोजन को सफल बनाने में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए पंडित विजेंद्र बैरागी ने बताया कि उनके पूज्य पिताजी शिवप्रसाद बैरागी जी की स्मृति में मंदिर का 5 साल पूर्व जीर्णोद्धार किया गया था जिसके पश्चात निरंतर रूप से बगीचे वाले बालाजी मंदिर और हनुमान जयंती के अलावा अन्य धार्मिक अवसरों पर यहां कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं तथा विशेषकर हनुमान जयंती पर मंदिर परिसर से लेकर जनपद पंचायत भवन तक पूरे मार्ग को भगवमय किया गया तथा भगवा प्रवेश द्वार बनाया गया है जो काफी आकर्षक का केंद्र रहा।