क्रिकेट सट्टा और सटोरियों के हौसले, कार्यवाहियों के बाद भी नहीं थम रहा अवैध कारोबार,गोपनीय ठिकाने और हाईटेक तरीका, पुलिस को भी कर रहे गुमराह,नामचीन सटोरियों की जद में नीमच, जन्नत की सैर के सपनों में बर्बाद हो रही युवा पीढ़ी,नीमच के ये नाम भी सुर्खियों में
09 Apr 2026
NEEMUCH NEWS
नीमच। देश भर में आईपीएल की धूम मची है, और क्रिकेट इस महाकुंभ के बीच जहां रोमांच उत्साह अपनी चरम सीमा पर है, उतने ही चरम पर क्रिकेट सटोरियों की सट्टे बजी भी है, जिस पर अंकुश लगाना जांच एजेंसियों के लिए भी नामुमकिन सा हो गया है,नतीजा आईपीएल व क्रिकेट से जुड़े अन्य बड़े आयोजनों में बेहिसाब दाव खेले जा रहे है, जहां युवा पीढ़ी को जन्नत की सैर के सपने दिखाकर बर्बाद किया जा रहा है...! जिले में आईपीएल सीजन के साथ ही सट्टेबाजी का अवैध कारोबार तेजी से पैर पसार रहा है। मोबाइल एप, सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से संचालित इस नेटवर्क में बड़ी संख्या में युवा फंसते जा रहे हैं। आसान कमाई के लालच में शुरुआत करने वाले कई युवक अब आर्थिक संकट और मानसिक तनाव का सामना कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार क्षेत्र में सक्रिय सट्टा नेटवर्क में कई नाम सामने आ रहे हैं, जिनमें कमलेश, विनोद अग्रवाल,बंटी स्टेशन, मोंटू ,रितिक सलूजा और सौरभ मित्तल जैसे लोग चर्चा में बताए जा रहे हैं। लेकिन स्थानीय स्तर पर इनकी गतिविधियों को लेकर चर्चाएं तेज हैं। जानकारी के अनुसार शहर और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय सट्टा गिरोह मैच की हर गेंद पर दांव लगवाकर लाखों रुपये का लेन-देन कर रहे हैं। इस नेटवर्क में कुछ स्थानीय नाम भी चर्चा में हैं,
सट्टेबाजी का यह खेल बेहद शातिर तरीके से संचालित किया जा रहा है। शुरुआत में छोटे दांव लगवाकर लोगों को जोड़ा जाता है, इसके बाद धीरे-धीरे बड़ी रकम लगवाई जाती है। हार होने पर कई युवक कर्ज में डूब जाते हैं, जिससे पारिवारिक और सामाजिक समस्याएं भी बढ़ रही हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह अवैध कारोबार युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है। कई परिवारों में आर्थिक तंगी और विवाद की स्थिति उत्पन्न हो रही है। लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि आईपीएल सट्टे को लेकर लगातार निगरानी रखी जा रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर है। जल्द ही इस नेटवर्क के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
अपील:प्रशासन और समाजसेवियों ने युवाओं से अपील की है कि वे इस तरह के अवैध और जोखिम भरे कार्यों से दूर रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।