विक्रम सीमेंट फैक्ट्री अल्ट्राट्रेक सीमेंट में चौथी यूनिट का काम जारी, बाहर की फोर व्हीलर गाड़ियों की भरमार—आरटीओ जांच की उठी मांग
10 Apr 2026
NEEMUCH NEWS
नीमच। विक्रम सीमेंट फैक्ट्री खोर क्षेत्र में इन दिनों चौथी यूनिट का कार्य तेजी से जारी है, लेकिन इसके साथ ही बाहरी फोर व्हीलर वाहनों की संख्या में अचानक बढ़ोतरी ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। क्षेत्र में बड़ी संख्या में ऐसी गाड़ियां देखी जा रही हैं, जो बाहर से आकर यहां संचालित हो रही हैं। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि कई वाहन बिना उचित परमिट और दस्तावेजों के संचालित हो रहे हैं, जिससे नियमों का उल्लंघन होने की आशंका जताई जा रही है। लोगों का कहना है कि ये गाड़ियां न सिर्फ यातायात व्यवस्था को प्रभावित कर रही हैं,बल्कि सुरक्षा के लिहाज से भी जोखिम पैदा कर सकती हैं। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि सभी बाहरी फोर व्हीलर वाहनों की सख्ती से जांच की जाए और बिना वैध दस्तावेजों के संचालित वाहनों पर कार्रवाई की जाए। क्षेत्रवासियों का यह भी कहना है कि यदि समय रहते इस ओर ध्यान नहीं दिया गया, तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। ऐसे में संबंधित विभाग, विशेष रूप से आरटीओ को तत्काल कार्रवाई कर व्यवस्था को दुरुस्त करने की जरूरत है।