मंडी टेक्स 34 करोड़,संकलन 100 करोड़ के पार नीमच कृषि उपज मंडी ने रचा इतिहास, प्रदेश में बनाई मजबूत पहचान
11 Apr 2026
NEEMUCH NEWS
नीमच। कृषि उपज मंडी समिति नीमच ने वर्ष 2025-26 में आय और संकलन के मामले में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है। मंडी सचिव उमेश बसेड़िया के नेतृत्व में मंडी ने प्रगति की नई ऊंचाइयों को छुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वर्ष 2024-25 में 6,41,6201 क्विंटल आवक की तुलना में वर्ष 2025-26 में 72,40,492 क्विंटल आवक दर्ज की गई, जो लगभग 13 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है। मंडी शुल्क की बात करें तो वर्ष 2024-25 में 33 करोड़ 02 लाख 46 हजार 581 रुपए की तुलना में वर्ष 2025-26 में 34 करोड़ 58 लाख 67 हजार 266 रुपए प्राप्त हुए। इस प्रकार करीब 1 करोड़ 56 लाख रुपए (लगभग 5%) की वृद्धि दर्ज की गई। यदि नवीन मंडी प्रांगण में भू-खण्ड आवंटन से प्राप्त आय को भी शामिल किया जाए,तो कुल संकलन राशि 100 करोड़ रुपए के पार पहुंचने का अनुमान है। इस उपलब्धि के साथ नीमच मंडी प्रदेश स्तर पर द्वितीय स्थान पर पहुंच गई है, जबकि संभाग स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया है।
हाईटेक मंडी की ओर बढ़ते कदम
मंडी प्रशासन द्वारा किसानों और व्यापारियों की सुविधा के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। नई मंडी डूंगलावदा में गेहूं,प्याज, लहसुन, सोयाबीन,मक्का आदि की नीलामी सुचारू रूप से संचालित की जा रही है। साथ ही, मंडी को हाईटेक बनाने की प्रक्रिया भी जारी है, जिससे भविष्य में और अधिक सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
जनप्रतिनिधियों और प्रशासन का सहयोग
इस उपलब्धि में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है,जिनमें प्रमुख रूप से सांसद श्री सुधीर गुप्ता,विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार श्री कुमार पुरुषोत्तम आयुक्त सह प्रबंध संचालक मंडी बोर्ड भोपाल, श्री हिमांशु चन्द्रा जिला कलेक्टर,श्री राजीव साहू अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) / भारसाधक अधिकारी, श्री मानसिंह मुनिया संयुक्त संचालक मंडी बोर्ड उजजैन, श्री उमेश कुमार बसेडयििा शर्मा मंडी सचिव, समस्त मंडी अधिकारी /कर्मचारी एवं जिला प्रशासन द्वारा किये जा रहे निरंतर प्रयास प्रशंसनीय है। नीमच कृषि उपज मंडी की यह सफलता न केवल जिले बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। किसानों को बेहतर सुविधाएं और पारदर्शी व्यवस्था मिलने से मंडी लगातार विकास की ओर अग्रसर है।