नीमच।  मालवा मेवाड़ के प्रसिद्ध सुफी सन्त हजरत शहाबुद्दीन बाबा रहे.अले. दरगाह कमेटी नीमच सिटी द्वारा 131 वां राष्ट्रीय कौमी एकता उर्स चार दिवसीय बडी शानो-शोकत से मनाया जा रहा है। उक्त जानकारी देते हुए सदर मुन्ना दुर्रानी ने बताया की हजरत शहाबुद्दीन बाबा के उर्स मुबारक में 23 अप्रैल गुरुवार को मेहफिल-ए शमां में सूफियाना कव्वाली रात 9:00 बजे नमाज ईशा के बाद कव्वाल निसार एहसान चिश्ती चित्तौड़गढ़, कमर वारसी देवा शरीफ कव्वाल पार्टी ने भर दो झोली मेरी ताजदार ए मदीना.. कुछ भी ना हमको अहमद मुख्तार चाहिए.. मोहम्मद या मोहम्मद अजमेर में चलती है जिसकी हुकूमत अजमेर में ख्वाजा है कोई और नहीं.. हैदर है हमारा अली है हमारा.. मेरे शहाबुद्दीन बाबा आज दूल्हा बने हैं..एक,दो,तीन मेरे बाबा शहाबुद्दीन.. मेरी अर्ज सुनो, मेरे दिल में रहो गरीब नवाज..आदि अपने कलाम पेश किए। बाबा के आस्थाने पर चादर शरीफ व अकीदत के फूल जायरिनों द्वारा पेश कर दुआ मांगी गई। शाम को तबरुक व लंगर तक्सीम किया गया जिसमें पहुंचकर जयरिनों ने भाग लिया। एवंम बाबा साहब के आस्तानें पर चादर पेश की गई।इस अवसर पर म.प्र के प्रसिद्ध सुफी सन्त हजरत वकीलउद्दीन मियां जी सरकार,देवल्दी के समाज सेवी,भाजपा नेता अनीश लाला,जाहिद कादरी, हमिद कादरी हाजी जाहिद, जाकिर कुरैशी, आरिफ भाई पान वाले, ठेकेदार इम्तियाज भाई, शाहरूख भाई दरगाह खिदमत गुजार फरीद उर्फ मुन्नाभाई, अनवर खान, शेख सैय्यद पठान कमेटी के मेंबर्स, चिराग मस्जिद हाफीज शोएब बरकाती व बाहर से आए कहीं सूफी संत मेहमान उपस्थित थे