नीमच। कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय सचिव प्रताप नारायण मिश्रा एवं सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष अवनीश भार्गव की सहमति से कांग्रेस सेवादल जिला नीमच के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह यादव (ठेकेदार) ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए मनासा विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी पद पर नंदलाल मालवीय, निवासी कुकड़ेश्वर को नियुक्त किया है। उक्त जानकारी जिला कोषाध्यक्ष इलियास कुरैशी ने दी।


