नीमच। नगर पालिका नीमच द्वारा शहर में नियमानुसार पेयजल वितरण किया जा रहा है। जिसका कोई निर्धारित समय नहीं है जो स्थानीय लोगों के लिए अजीब सी कहानी बन गई है। उल्लखेनीय हैं कि वर्षों से विभिन्न क्षेत्रों में निश्चित समय पर नल चालू किए जाते हैं जिससे आम जनता पेयजल की व्यवस्था करें। आमजन को पता रहता है कि सुबह कितने बजे पेयजल वितरित होगा नल चलेंगे।
नीमच शहर में पेयजल वितरण का जिम्मा एक खानदानी ठेकेदार को दे दिया गया है। यह ठेकेदार अब अपनी मनमानी पर उतर गया है। नगर पालिका परिषद ठेका देकर निश्चित हो गई है सारे पार्षद भीषण गर्मी में कूलर पंखे में जाकर सो गए हैं। अब इसका खामियाजा जनता भुगत रही है। नीमच सिटी में जब मर्जी आए जब नल चलाए जा रहे हैं
सुबह दोपहर शाम जब जागो जब भी सवेरा। नल चलाने वाले ठेकेदार की जब नींद खुले तभी नल चल जाते हैं।
नीमच सिटी में माधवगंज मोहल्ला जूना बाजार कालिदास मार्ग रामपुरा दरवाजा खेड़ी मोहल्ला आदि क्षेत्रों में पेयजल वितरण व्यवस्था गड़बड़ा गई है। कभी सुबह 4:00 बजे नल चल रहे हैं तो कभी शाम को 4:00 बजे।
40 डिग्री तापमान में भरी दोपहर में नल चल रहे हैं।
नीमच सिटी क्षेत्र खेती बाड़ी मजदूर वर्ग का एरिया है लोग चले जाते हैं उसके बाद नल चलते हैं।
पूरी नीमच सिटी की 30 हजार आबादी पेयजल वितरण व्यवस्था से त्रस्त है परेशान है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रशासन को पेयजल वितरण व्यवस्था देखने वाले ठेकेदार को ताकीद करना चाहिए। निश्चित समय पर नल पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए। ताकि आम जनता को मालूम रहे कि आज पेयजल वितरण कितने बजे होगा। या नहीं होगा बता दे कि वैसे वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार पेयजल वितरण सुबह ही ठीक रहता है। नीमच सिटी की जनता ने शहर की प्रथम नागरिक जागरूक नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा से नीमच सिटी क्षेत्र में पेयजल वितरण व्यवस्था को सुधारने की मांग की है। अब देखना है कि नगर पालिका प्रशासन की चलती है या ठेकेदार की मनमानी,,,,।


