नीमच। विकास नगर 14/2 स्थित विकासेश्वर मंदिर परिसर में भारत स्वाभिमान ट्रस्ट एवं पतंजलि योग समिति द्वारा 8 दिवसीय निशुल्क योग शिविर का समापन 26 अप्रेल 2026 को किया गया । उक्त योग शिविर में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के योग शिक्षक एवं भारत स्वाभिमान ट्रस्ट नीमच जिला प्रभारी पुखराज साहू द्वारा मोटापा, शुगर, कोलेस्ट्रॉल, घुटने का दर्द, जोड़ों का दर्द, कमर दर्द, हाई बीपी,अनिद्रा, हृदय रोग, माइग्रेन, थायराइड आदि रोगों के निवारण हेतु पवन मुक्तासन, सेतुबंधासन, सर्वांगासन, अनुलोम विलोम, कपाल भांति, सूर्य नमस्कार, योग मुद्रासन, भुजंगासन एवं इंटीग्रेटेड योग अभ्यास कराया गया। योग शिविर में 7 साल की सुनिधि साहू द्वारा किए कठिन आसन एवं जलनेति क्रिया आकर्षण के केंद्र रहे योग शिविर में लगभग 80 लोगों में योग का प्रशिक्षण लिया। योग शिविर का संयोजन श्रीमति मंजू छाबड़ा, राजेश जायसवाल एवं अजय कुमार ओझा द्वारा किया गया। योग शिविर में निशा नारंग, अनिता पोरवाल, मंजू जैन, मीना जायसवाल, सुनीता जैन, सुनिधि साहू, रुबीना आदि ने योग के गुर सिखे।
जलनेति क्रिया के साथ विकास नगर 14/2 में 8 दिवसीय निशुल्क योग शिविर का समापन
Related Posts
बेटियों के सशक्तिकरण हेतु भारत विकास परिषद् शाखा नीमच द्वारा तीन दिवसीय निःशुल्क आत्मरक्षा एवं खेलकूद शिविर 8 मई से
नीमच | 29 अप्रैल 2026 सेवा संस्कार में अग्रणी भारत विकास परिषद्,शाखा-नीमच द्वारा नगर की बालिकाओं के लिए वर्तमान समय की चुनौतियों और आत्म-निर्भरता की आवश्यकता को देखते हुए,5 से…
वंडर सीमेंट लि. द्वारा 2.61 करोड़ के सहयोग से जिले के 15 राजकीय विद्यालयों में होंगे 6.53 करोड़ के निर्माण कार्य!,राजकीय विद्यालय बने उत्कृष्ट शिक्षा के केंद्र – नितिन जैन
*संतोष जैन -राजस्थान किरण* निंबाहेड़ा/वंडर सीमेंट लि. निम्बाहेड़ा के नींव इनिशिएटिव के तहत संचालित सी.एस.आर. कार्यक्रम के अन्तर्गत श्रीचंद कृपलानी विधायक, निम्बाहेड़ा एवं पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री राजस्थान सरकार की…


