बेटियों के सशक्तिकरण हेतु भारत विकास परिषद् शाखा नीमच द्वारा तीन दिवसीय निःशुल्क आत्मरक्षा एवं खेलकूद शिविर 8 मई से
30 Apr 2026
NEEMUCH NEWS
नीमच | 29 अप्रैल 2026 सेवा संस्कार में अग्रणी भारत विकास परिषद्,शाखा-नीमच द्वारा नगर की बालिकाओं के लिए वर्तमान समय की चुनौतियों और आत्म-निर्भरता की आवश्यकता को देखते हुए,5 से 19 वर्ष आयु समूह की छात्राओं के लिए तीन दिवसीय निःशुल्क आत्मरक्षा (Self Defence) एवं खेलकूद प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। मीडिया प्रभारी मनोज माहेश्वरी ,अध्यक्ष पुरुषोत्तम गुप्ता एवं सचिव सतीश गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह शिविर 8 मई शुक्रवार से 10 मई रविवार तक CSV अग्रोहा भवन,गोमाबाई नेत्रालय मार्ग के सामने आयोजित किया जाएगा। शिविर में विशेषज्ञ द्वारा प्रशिक्षण में बालिकाओं को सशक्त बनाने के लिए परिषद् की सुप्रसिद्ध आत्मरक्षा शिक्षिका श्रीमती पूजा चित्तोड़ा,उज्जैन द्वारा विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के मुख्य आकर्षण मे आत्मरक्षा (Self Defence) के आधुनिक गुर,पारंपरिक शस्त्र संचालन (लाठी-शस्त्र प्रशिक्षण) ,विभिन्न खेलकूद गतिविधियाँ सिखाई जाएगी। शिविर दो सत्रों में विभाजित किया गया है,जिसमें प्रतिभागी की दोनों सत्रों में सहभागिता अनिवार्य है। प्रातःकालीन सत्र: सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक एवं सायं कालीन सत्र: दोपहर 4:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। शिविर पूरी तरह निःशुल्क है,किंतु व्यवस्था की दृष्टि से 5 मई 2026 तक अग्रिम पंजीयन कराना अनिवार्य है। इच्छुक छात्राएं या अभिभावक निम्नलिखित मोबाइल नंबरों पर सतीश गोयल (सचिव): 94259 74398 मोबाइल नंबर ,श्रीमती मीना जायसवाल (संयोजिका) 87702 06931 पर व्हाट्सएप के माध्यम से अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। शाखा की महिला प्रमुख श्रीमती सुनीता चौधरी (9406838136) एवं शिविर संयोजिका श्रीमती मीना जायसवाल ने नगर के सभी विद्यालयों के प्राचार्यों एवं अभिभावकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में छात्राओं को इस शिविर का लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित करें, ताकि उनमें आत्मविश्वास और सुरक्षा की भावना जागृत हो सके।