नीमच। आम आदमी पार्टी प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्रमिकों के अधिकारों के लिए 1 मई अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर नीमच में मजदूर दिवस मनाएंगी। इस अवसर पर राजस्थान के स्टेट कोऑर्डिनेटर प्रशांत जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। आप के जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन कुमावत ने जानकारी में बताया की नीमच में मजदूर दिवस सब्जी मंडी के पास स्थित लेबर चौक पर प्रातःकाल 8 बजे मनाया जाएगा। इस अवसर पर सभी गणमान्य नागरिको से भी निवेदन है की देश के नव निर्माण में सक्रियता से सहयोग करने वाले मजदूरों का स्वागत अभिनन्दन कर हमारे साथ सहभागिता दर्ज करवाए।
अर्जुन कुमावत
जिला मीडिया प्रभारी
आम आदमी पार्टी ,नीमच
9602175755


