नीमच गांधी भवन में कांग्रेस समन्वय बैठक, संगठन मजबूती पर जोर,पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल चौरसिया को जन्मदिन की बधाई, हिमांशु जोशी का हुआ स्वागत
30 Apr 2026
NEEMUCH NEWS
नीमच। शहर के गांधी भवन में जिला कांग्रेस कमेटी की समन्वय समिति बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, आगामी रणनीति तय करने और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष तरुण बाहेती सहित उपस्थित नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल चौरसिया को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए उनके योगदान की सराहना की। इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिला महासचिव राजेंद्र मीना ऊषारा भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में नवनियुक्त मनासा विधानसभा प्रभारी हिमांशु जोशी का स्वागत किया गया। साथ ही संगठन विस्तार और बूथ स्तर तक कांग्रेस को मजबूत करने के मुद्दे पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में यह भी बताया गया कि मनासा विधानसभा (क्रमांक 228) के लिए हिमांशु जोशी, नीमच विधानसभा (क्रमांक 229) के लिए राजीव देवड़ा तथा जावद विधानसभा (क्रमांक 230) के लिए चंद्रशेखर शर्मा को प्रभारी नियुक्त किया गया है।
इस अवसर पर मंगेश संघई, चन्द्रशेखर पालीवाल, मनासा ब्लॉक अध्यक्ष श्याम सुंदर सोनी, किसान कांग्रेस नेता सुरेश धनगर, जिला महामंत्री महेन्द्र उपाध्याय, जावद विधानसभा प्रत्याशी समंदर पटेल, ब्रजेश मित्तल, राकेश अहीर, सत्तू सत्यनारायण पाटीदार, मोनू लोकस, ओम दीवान, मधु बंसल, आशा सांभर सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सोशल मीडिया टीम के सक्रिय कार्यकर्ता अंकित जैन एवं राजू मालवीय सहित अन्य कांग्रेसजन भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
बैठक के अंत में “जय कांग्रेस, विजय कांग्रेस” के उद्घोष के साथ संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया।