नीमच। ग्राम सारेलिया स्थित बालाजी मंदिर परिसर में भारतीय किसान यूनियन (अन्नदाता) के तत्वावधान में भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिवलाल मीणा को भारतीय किसान यूनियन (अन्नदाता) का नीमच जिलाध्यक्ष नियुक्त करते हुए विधिवत दायित्व सौंपा गया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में पहुंचे किसानों एवं ग्रामीणों ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का माला पहनाकर एवं साफा बांधकर भव्य स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में किसानों का उत्साह देखते ही बन रहा था। समारोह के मुख्य अतिथि राजेन्द्र मीणा ऊषारा रहे,जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में घनश्याम मीणा, राजाराम मीणा एवं दशरथ मीणा उपस्थित रहे। वक्ताओं ने किसान हितों की रक्षा,संगठन को मजबूत बनाने तथा किसानों की समस्याओं के निराकरण हेतु एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर नागूसिंह राजपूत, डालूराम जी कछावा, लालासिंह पटेल,हजारीलाल चावड़ा, राजूसिंह झाला, नरेन्द्र सिंह परिहार,शंकर सिंह राजपूत, राधेश्याम सुरावत,पारसमल दायमा,भगतराम सारेलिया,हरिसिंह मीणा, सुरेश मीणा, मिट्ठूसिंह राजपूत, प्रकाश मीणा, सत्यनारायण मीणा, राजू जी चावड़ा, कुशाल चौहान, प्रहलाद मेघवाल, कृष्णा चंद्रवंशी, केशरीमल मीणा, दिलीप मीणा, राहुल मीणा सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शिवलाल मीणा ने सभी किसानों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे किसानों के हक और अधिकारों की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ेंगे तथा संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने का कार्य करेंगे।


