जबलपुर बरगी डेम क्रूज हादसे के बाद नीमच जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए चचोर से बालोदा स्टीमर सेवा को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया है। SDM किरण आँजना आदेशानुसार अब चचोर से बालोद के बीच चलने वाले स्टिंबर सेवा को बंद कर किया जा रहा है। बता दे कि इन स्टीमवर में क्षमता से अधिक सवारियां ओर मोटरसाइकले चढ़ाकर चम्बल नदी में इनका संचालन किया जा रहा था। जिससे कभी भी बड़े हादसे की संभावना बनी हुई थी। साथ ही इन स्टिम्बर में सुरक्षा संसाधन भी न के बराबर मौजूद है। इन्हीं सब चीजों को ध्यान में रखते हुए स्टिंबर सेवाओं को बंद किया जा रहा है।


