सफलता की कहानी,आजीविका मिशन से सशक्त होती महिलाएं:अंजू जाटव ने ऋण लेकर शुरू किया ब्यूटी पार्लर व जनरल स्टोर,जावद के ग्राम ढाबा में संगठनात्मक पहल से बदली तस्वीर 10 स्व-सहायता समूहों से 125 परिवार जुड़े, 55 लाख से अधिक का ऋण वितरित
08 May 2026
NEEMUCH NEWS
नीमच 08 मई 2026, म.प्र.राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से जावद विकासखण्ड के ग्राम ढाबा में महिला सशक्तिकरण की मिसाल कायम हो रही है। मिशन के सहयोग से महिलाओं ने स्वरोजगार अपनाकर अपनी एवं परिवार की आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय प्रगति की है।
अंजू जाटव बनीं आत्मनिर्भर: - मिशन के माध्यम से श्रीमती अंजू जाटव ने म.प्र.राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से ब्यूटी पार्लर एवं जनरल स्टोर का व्यापार कर अपनी स्वयं की एवं परिवार की आर्थिक स्थिति में बहुत प्रगति की है। आज श्रीमती अंजू जाटव एवं उनका परिवार खुशी-खुशी अपना जीवन व्यापन कर रहा है। ग्राम में संगठनात्मक पहल से हुआ सुविधाओं का विस्तार:- म.प्र.राज्य ग्रामीण आजीविका के प्रयासों से महिला स्वयं सहायता समूह के गठन, सशक्तिकरण एवं बैंक तथा मिशन से प्राप्त धनराशि की उपलब्धता से जहां समूह सदस्यों एवं परिवारजनों हेतु रोजगार के अवसर सृजित हुए हैं, वहीं ग्राम विकास हेतु शासन एवं ग्राम पंचायत के माध्यम से प्रयास तेज हो रहे हैं। ग्राम ढाबा में वर्ष 2019 से समूह गठन की मुहिम के बाद आज 10 महिला स्वयं सहायता समूह गठित हैं। इन समूहों को यूको बैंक सरवानिया महाराज एवं एचडीएफसी बैंक नीमच के माध्यम से 55 लाख रुपये से अधिक के ऋण दिलवाए जा चुके हैं। वर्तमान में लगभग 125 परिवार समूह से जुड़ चुके हैं। ग्रामीण आजीविका मिशन को इसका श्रेय जाता है कि अब ग्राम में विकास की बयार बह रही है तथा पंचायतीराज संस्थाओं को भी मजबूती मिल रही है।