नीमच। जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने शुक्रवार को विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया तथा जिले की कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और जनसुनवाई व्यवस्था को प्राथमिकता देने की बात कही। पदभार ग्रहण करने के बाद एसपी व्यास ने कहा कि आमजन की सुरक्षा और विश्वास पुलिस की पहली जिम्मेदारी है। अवैध गतिविधियों, नशा तस्करी एवं अपराधों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को जनता से संवेदनशील व्यवहार रखने और शिकायतों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। जिले में नए एसपी के पदभार संभालने से पुलिस व्यवस्था में नई ऊर्जा और सक्रियता देखने को मिल रही है।