Aditya Birla Public School, खोर में कक्षा 12वीं CBSE का शानदार परीक्षा परिणाम
14 May 2026
NEEMUCH NEWS
खोर स्थित Aditya Birla Public School का कक्षा 12वीं सीबीएसई सत्र 2025-26 का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। घोषित परीक्षा परिणाम में विज्ञान संकाय के 16 एवं वाणिज्य संकाय के 21 छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए। विज्ञान संकाय में सृष्टि मलिक ने 92.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, वहीं वाणिज्य संकाय में अदिति पुनिया ने 95.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में अदिति पुनिया (95.40), तोषिता गोयल (94.00), दर्शिल पाटीदार (93.00), वंशिका राणावत (92.00), सृष्टि मलिक (92.60) एवं शैफाली राव (90.80) शामिल रहे।