जावद विधानसभा के कांग्रेस प्रभारी का किया भव्य स्वागत
16 May 2026
NEEMUCH NEWS
नीमच/नयागांव। कांग्रेस परिवार नयागांव द्वारा गौशाला स्थित पंचमुखी बालाजी मंदिर परिसर में जावद विधानसभा के नव नियुक्त कांग्रेस प्रभारी चंद्रशेखर शर्मा एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र सिंह सिसोदिया (जीतू बना) का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर आयोजित बैठक में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने एवं आगामी रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता मथुरा लाल धाकड़, बंसीलाल, जगदीश धाकड़, रमेश राठौर, गोपाल शर्मा, विजय राठौर, प्रशांत पुरोहित, दिनेश बैरागी, स्नेहलता शर्मा, अजय जायसवाल, विजयदास बैरागी, गुलाब सिंह राठौड़, मोहन मेघवाल, धनश्याम पुरोहित, अमीन मेवाती, मनोहर शर्मा, लियाकत कुरेशी, मुकेश सिसोदिया, इरफान भाई, लाल मोहम्मद, लोकेश धाकड़, जसवंत भाटी, अशोक राठौर, युवराज झारिया, सुनील कुमार, किशोर शर्मा, विजय खटीक, मथुरा लाल पंडित सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखे, वहीं कांग्रेस प्रभारी चंद्रशेखर शर्मा ने संगठन की मजबूती, जनसंपर्क और भविष्य की कार्ययोजना को लेकर कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया।