नीमच । आस्था के बड़े केंद्र और लाखों श्रद्धालुओं की आस्था के प्रतीक महामाया भादवा माता मंदिर के कायाकल्प के लिए करोड़ों रुपये पानी की तरह बहा रही है, वहीं दूसरी तरफ भ्रष्टाचार के दीमक इस पवित्र धाम को भी खोखला करने में जुटे हैं । भादवा माता मंदिर कॉरिडोर के दूसरे चरण के तहत चल रहे पाथवे (रास्ता) निर्माण कार्य में जमकर धांधली और घटिया सामग्री के इस्तेमाल का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। और यह खुलासा किसी और ने नहीं, बल्कि खुद सरपंच प्रतिनिधि नवल कृष्ण सुरावत (NK Surawat) ने जमीनी हकीकत दिखाते हुए किया है! सरपंच प्रतिनिधि एन.के. सुरावत ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य की धज्जियां उड़ा कर रख दीं। उनका साफ कहना है कि पाथवे निर्माण का काम पूर्ण रूप से घटिया और स्तरहीन किया जा रहा है। करोड़ों के इस प्रोजेक्ट में न तो नियमों का पालन हो रहा है और न ही मजबूती का ध्यान रखा जा रहा है।
मंदिर को तो बख़्श दो: दूसरी जगह कर लेना भ्रष्टाचार
– ठेकेदार को पैसा कमाना है तो दूसरी जगह से कमा लेना, मंदिर के काम में ऐसा मत करो, हर भक्त की यही इच्छा है!
जनता मांग कर रही है कि:-
इस घटिया निर्माण कार्य को तुरंत रुकवाया जाए।
तकनीकी टीम भेजकर अब तक हुए काम की उच्च स्तरीय जांच हो।
आस्था के नाम पर जेब भरने वाले भ्रष्ट ठेकेदारों और अधिकारियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।माता के दरबार में भी ‘मक्कारी’:-
लाखों लोग अपनी मन्नतें लेकर, व्हीलचेयर पर और पैदल चलकर भादवा माता के दरबार में आते हैं। उनके लिए बनने वाला पाथवे अगर पहली ही बार में टूट गया, तो इसका जिम्मेदार कौन होगा?